लोक सभा में वोटिंग हुई तो क्या होगा? NDA के सामने बहुमत का संकट, 3 समीकरणों में समझिए पूरा गणित

Posted on: 2026-11-27


मोदी सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने के साथ ही एक बार फिर से परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए के लिए इस बार भी सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की चुनौती होगी। अप्रैल 2026 में सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाने के कारण परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो पाए थे।

पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन करने पर लोक सभा में एनडीए के पास 321 सांसद हो गए हैं। वहीं संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए सभी 540 मौजूदा सदस्य वोटिंग करते हैं तो 360 वोटों की जरूरत होगी। यानी सरकार इस आंकड़े से 39 वोट पीछे है।

हालांकि अब सदन में तीन क्षेत्रीय दलों की भूमिका को अहम माना जा रहा है, जो डीएमके, एनसीपी (शरद पवार) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) है। इन तीनों पार्टियों के पास कुल 34 सांसद है। इनके समर्थन, विरोध या फिर सदन से अनुपस्थित रहना वोटिंग का पूरा गणित बदल सकता है। आइए समझते है पूरी गणित…

लोक सभा में बीजेपी नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के पास 321 सांसद है। इससे पहले 320 सांसद थे, लेकिन पिछले दिनों पंजाब में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन हुआ था। शिरोमणि अकाली दल का लोक सभा में एक सांसद है। संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई समर्थन के मुकाबले NDA अभी 39 वोट पीछे है।