रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, मई 2027 से बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होगा. यानी इस रूट पर ट्रेन चलाकर देखा जाएगा कि सब कुछ ठीक से काम कर रहा है या नहीं. इसके साथ ही देश में पहली बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी एक कदम और आगे बढ़ जाएगी.
मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर के हिस्से में बिजली की लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है. अब इस हिस्से में तकनीकी जांच और ट्रेन के ट्रायल की तैयारी की जा सकेगी
बुलेट ट्रेन से सफर करने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. रेलवे पहले फेज में सूरत से वापी के बीच करीब 100 किलोमीटर के रूट पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद धीरे-धीरे बाकी रूट पर भी ट्रेन चलाई जाएगी. रेल मंत्री के मुताबिक, 2027 के आखिरी तीन महीनों में देश की पहली बुलेट ट्रेन शुरू हो सकती है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर के रूट पर दोनों तरफ की पटरियों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो गया है. यानी अब इस हिस्से में आने और जाने वाली दोनों दिशाओं में बुलेट ट्रेन चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था तैयार है.