केरल कांग्रेस में गहराया सियासी घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर आमने-सामने आए गुट

Posted on: 2026-11-26


केरल में कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के भीतर बढ़ते गुटीय संघर्ष और नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी से हाईकमान की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि हालात को देखते हुए पार्टी आलाकमान जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप कर सकता है। हालांकि इस पूरे मामले से सीएम वीडी सतीशन ने दूरी बनाई हुई है।

माना जा रहा है कि संगठनात्मक फेरबदल से पहले पार्टी हाईकमान गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठा सकता है।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर अलग-अलग गुट अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हुए हैं। केरल कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंशी ने बुधवार को कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन समेत कई नेताओं को विवाद को और हवा नहीं देने की हिदायत दी थी। 

पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं को इस मामले में सार्वजनिक बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए है। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के आदेश का नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है। नेताओं और उनके समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।