PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस को घेरा

Posted on: 2026-11-26


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. पीएम मोदी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है. हालांकि, उन्होंने कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी का नाम नहीं लिया. पीएम मोदी ने अपने लेख में लिखा कि बाबासाहेब आंबेडकर इसके सख्त खिलाफ थे. इस लेख में पीएम ने कई अन्य मुद्दों पर भी विपक्ष को घेरा.

पीएम मोदी ने संविधान दिवस के मौके अपना एक लेख, अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है. उन्होंने इसमें देशवासियों को संविधान की अहमियत बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एक दशक पहले आज के दिन को संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया था. पीएम मोदी ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए संविधान संशोधनों का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे इनसे लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव आए. इस दौरान उन्होंने GST और EWS के लिए 10 फीसदी आरक्षण के लिए किए गए संशोधनों का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने आगे OBC कोटे का जिक्र कर विपक्ष को घेरा. उन्होंने लिखा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है. हमारे संविधान निर्माता, खासकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे.