थिएटर्स में दस्तक देने के 18 दिन बाद भी रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाते हुए मूवी ने पहले हफ्ते में छप्परफाड़ कमाई की और अब तीसरे हफ्ते में भी इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अब यह मेगा-बजट फिल्म भारत में ₹1,000 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है.
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन 'रामायण' ने देशभर के 16,270 शोज से ₹35.60 करोड़ की शानदार कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹942.75 करोड़ पर जा पहुंचा है.
रामायण को लेकर दर्शकों का क्रेज किस कदर था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से 15 दिन पहले दशहरे के मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. थिएटर्स में आने से पहले ही फिल्म ने दुनियाभर में ₹200 करोड़ के टिकट बेच डाले थे. भारत में ₹64.85 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ यह बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनी. पहले हफ्ते में फिल्म ₹500 करोड़ के क्लब में शान से एंट्री कर गई.