राज्यपाल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted on: 2026-09-05


रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर के सदर बाजार स्थित पेठा गली में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल डेका ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।