दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव में शुक्रवार को 78.08 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार ने किया। कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद अश्वनी निषाद, पार्षद रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर, एल्डरमेन अनूप सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
भूमिपूजन के तहत बजरंग चौक हनुमान मंदिर से विदेश साहू के घर तक 7.50 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, गोकुल नगर स्थित तालाब में 48.18 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण तथा गोकुल नगर मुख्य मार्ग से सीएंडडी प्लांट स्थल तक 22.40 लाख रुपये की लागत से पहुंच मार्ग निर्माण कराया जाएगा।
महापौर ने सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने वार्डवासियों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं तथा विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। महापौर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
नाली, रिटेनिंग वॉल और सड़क निर्माण से मिलेगी सुविधा
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड 55 में नाली, पुलिया, तालाब की रिटेनिंग वॉल और पहुंच मार्ग के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था में सुधार के साथ ही आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विकास कार्यों के भूमिपूजन पर वार्डवासियों ने महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार जताया और क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।