उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे या सहायता चाहने वालों के लिए हेल्पलाइन 1070 शुरू कर दी है। प्रभावित परिवार इस हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत जानकारी साझा कर सकते हैं। राज्य सरकार ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय और नेपाली दूतावासों से भी संपर्क किया है।
महाराजागंज और कुशीनगर सीमावर्ती जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तैयार रहने और गंडक तथा नारायणी नदियों में जलस्तर की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है।