मुंबई का जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह विश्व का सबसे तेजी से विकसित होने वाला कंटेनर बंदरगाह बनकर उभरा है। पत्तन पोत, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बंदरगाह ने वैश्विक स्तर पर 21वां स्थान हासिल कर लिया है।
इस बंदरगाह ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंटेनर परिवहन में 13.6% की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बंदरगाह ने विश्व के शीर्ष 30 बंदरगाहों को पीछे छोड़ दिया है। श्री सोनोवाल ने कहा कि इस बंदरगाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वैश्विक रैंकिंग में पिछले 12 वर्ष के दौरान नए मुकाम हासिल किए हैं।