गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि बाढ़ के संभावित प्रभाव वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा बल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही बेहद भयावह है और भारत सरकार इस संकट की घड़ी में नेपाल के साथ खड़ी है।
बिहार सरकार ने नेपाल में भयावह बाढ़ और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित गंडक नदी के किनारे बसे जिलों को सतर्क रहने को कहा है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर अब घटने लगा है।