नेटफ्लिक्स की सीरीज ओ साथी रे का आया ट्रेलर, इश्क, शादी और धोखे की है कहानी

Posted on: 2026-11-27


किशोर कुमार के 48 साल पुराने गाने का टाइटल हाल ही में फिर से सुनने को मिला क्योंकि नेटफ्लिक्स ने निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली ड्रामा सीरीज 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया. सीरीज के ट्रेलर में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हुए नजर आए. इस ट्रेलर का हाइलाइट था किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन की 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के गाने ओ साथी रे गाना, जो सीरीज का टाइटल भी था. हालांकि सीरीज में कहानी कुछ अलग देखने को मिली. 

नेटफ्लिक्स सीरीज ओ साथी रे के ट्रेलर में एक ऐसी शादी की कहानी दिखाई गई है, जो टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है. रोशनी (अदिति राव हैदरी) और करण (अविनाश तिवारी) अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच रोशनी की जिंदगी में प्रद्युम्न (अर्जुन रामपाल) की एंट्री होती है. वह उसकी ओर आकर्षित होने लगती है. इसके बाद रिश्तों, प्यार और भावनाओं के बीच एक नई उलझन शुरू हो जाती है. ट्रेलर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज की कहानी यह समझने की कोशिश करती है कि प्यार में सिर्फ दूसरे इंसान को समझना ही जरूरी नहीं, बल्कि खुद को समझना भी उतना ही अहम है. 

सीरीज में करण का किरदार निभा रहे अविनाश तिवारी ने अपने रोल को लेकर कहा, ''मुझे इस किरदार में सबसे दिलचस्प उसका प्यार करने का अंदाज लगा. करण की पूरी दुनिया रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है और उसकी पहचान भी काफी हद तक रोशनी के पति होने से जुड़ी है। लेकिन, उसके इस प्यार के पीछे अपनी असुरक्षा की भावना और कमजोरियां भी हैं. करण चाहता है कि रोशनी खुश रहे, लेकिन उसके सामने मुश्किल तब आती है, जब वह रोशनी की खुशी में अपनी खुद की जगह नहीं देख पाता है. इस किरदार के जरिए मुझे प्यार के कई अलग-अलग रंगों को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला.''