पैसा वसूल है या बोरिंग? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें इमरान हाशमी की फिल्म का रिव्यू

Posted on: 2026-11-27


इमरान हाशमी की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर जी 9' (Gunmaaster G9) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी हैं. एक्शन, रोमांस और म्यूजिक के तड़के से सजी इस मूवी के एक्शन सीक्वेंस, कहानी और क्लाइमेक्स को तारीफ मिल रही है.

रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, '''गनमास्टर जी 9' एक पावर-पैक्ड (Power-Packed) फिल्म है और मैं इसे 3.5 स्टार देता हूं. मसाला फिल्मों को हमेशा दर्शक मिलते हैं, बशर्ते उनका फॉर्मूला सही बैठे. 'गनमास्टर जी 9' इस फॉर्मूले पर एकदम खरी उतरती है और इसका शानदार एक्शन इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है. 'आवारापन 2' के बाद इमरान हाशमी ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है.''उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म के प्रोमो से ही अंदाजा हो गया था कि इसमें क्या मिलने वाला है, और डायरेक्टर आदित्य दत्त ने इस उम्मीद को पूरी तरह कायम रखते हुए एक फुल-ऑन मास एंटरटेनर दिया है. सच कहूं तो कहानी बहुत नई या लीक से हटकर नहीं है और शुरुआती हिस्सा समझने में थोड़ा वक्त लगता है, क्योंकि शुरुआत में रफ्तार इतनी तेज है कि सब कुछ एक साथ समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि, 15-20 मिनट बाद आप फिल्म की लय में आ जाते हैं और इस सफर का मजा लेने लगते हैं.''