बॉलीवुड में नहीं मिला काम, पाई-पाई के मोहताज हो गए थे रवि किशन

Posted on: 2026-11-26


'कॉफी विद करण सीजन 9' के टेबल पर बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार्स का जबरदस्त तड़का देखने को मिला. अक्षय कुमार और रवि किशन ने कई अनसुने किस्से शेयर किए. जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. करण संग बातचीत में रवि किशन ने रिवील किया कि सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' करने के बाद उन्हें फिल्म नहीं मिल रही थी. काम की कमी और आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया, जिसने उनकी किस्मत बदल दी.

 बताया कि जब वह काम ढूंढते-ढूंढते थक चुके थे, तब उन्हें जाने-माने भोजपुरी प्रोड्यूसर मोहन प्रसाद का फोन आया. भोजपुरी स्टार ने कहा, "मैं काम ढूंढते-ढूंढते थक चुका था. एक दिन मुझे निर्माता मोहन प्रसाद का फोन आया. उन्होंने मुझसे कहा कि एक फिल्म है, जो वे चाहते हैं कि मैं करूं. मैंने अपनी मां से पूछा, 'एक भोजपुरी फिल्म है, क्या मुझे करनी चाहिए?' मैं हिचकिचा रहा था, क्योंकि उस वक्त उस इंडस्ट्री की फिल्में कोई नहीं देख रहा था. वह लगभग बंद हो चुकी थी. सुजीत कुमार भोजपुरी सिनेमा से निकलने वाले आखिरी सुपरस्टार थे. मेरी मां ने कहा कि आगे बढ़ो और यह फिल्म करो. उन्होंने कहा कि अगर कुछ और नहीं भी हुआ, तो कम से कम हमारे गांव के लोग तो तुम्हें देख पाएंगे

उन्होंने आगे कहा, ''वह फिल्म थी 'सैयां हमार', जो रिलीज होते ही कल्ट हिट साबित हुई.'' रवि ने बताया कि उस वक्त वे फाइनेंशियल और प्रोफेशनल दोनों तरह से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें एक नई शुरुआत दी.

अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए रवि ने कहा, "मेरी कल्ट फिल्म ने पूरी इंडस्ट्री को फिर से जिंदा करने में मदद की. हिंदी सिनेमा में काम करते हुए मैंने जो कुछ भी सीखा था, वह सब भोजपुरी फिल्मों में झोंक दिया. उस समय हिंदी सिनेमा इंटरनेशनल फ्लेवर वाली फिल्में बनाने की कोशिश कर रहा था. इससे मुझे कुछ अलग करने का मौका मिल गया. जब हिंदी सिनेमा में लोग पिज्जा और बर्गर बना रहे थे, तब मैंने भोजपुरी फिल्मों में लिट्टी-चोखा परोसने का फैसला किया. यह फॉर्मूला मेरे लिए काम कर गया और मेरी फिल्में चलने लगीं. मैं लगातार काम कर रहा था और एक दिन में तीन से चार शिफ्ट करने लगा था."