फैमिली वीक में स्काउट से मिलने पर काश्वी ने तोड़ी चुप्पी

Posted on: 2026-11-25


रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अब फिनाले के करीब है. ऐसे में जल्द ही 'फैमिली वीक' की शुरुआत होने जा रही है. गेमिंग स्टार स्काउट ओपी (ScoutOP) भी अपने परिवार से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी मिलने आएंगी. हालांकि लव गिल कंट्रोवर्सी के बाद काश्वी सलमान खान के शो में एंटर नहीं करेंगी.

फैमिली वीक के लिए मैं पहले ही मना कर चुकी हूं. मुझे प्रॉब्लमैटिक नहीं होना है और न ही मुझे और प्रॉब्लम्स चाहिए. मुझे बस चिल करना है, आप लोगों के साथ बैठकर शो देखना है और एंजॉय करना है. इसी वजह से मैंने बहुत पहले ही मना कर दिया था. मैं फैमिली वीक में सच में नहीं जा सकती."

काश्वी ने यह भी क्लियर किया कि उनकी जगह स्काउट के माता-पिता, रोहित भाई या नियो में से किसी को घर के अंदर जाना चाहिए, क्योंकि वही उन्हें बाहर की बातें बेहतर तरीके से समझा सकते हैं.

पॉपुलर इंटरनेट पर्सनैलिटी काश्वी इससे पहले 'वीकेंड का वार' पर शो में नजर आई थीं. तब उन्होंने स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे. काश्वी ने स्काउट को लव गिल से दूरी बनाने को कहा था और एक्ट्रेस पर अपने बॉयफ्रेंड को मैनिपुलेट करने और फंसाने के आरोप लगाए थे. हालांकि, काश्वी के ये बयान उन्हीं पर भारी पड़ गए थे. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया.

अपनी पिछली अपीयरेंस को याद करते हुए काश्वी ने कहा, "पिछली बार भी मैं अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ उस स्टेज पर गई थी. स्टेज से उतरने के बाद मैंने उन्हें इस बारे में बताया था, लेकिन अब फिर मेरी जाने की इच्छा नहीं है." जब एक फैन ने पूछा कि क्या शो में 'वन-विजिट पॉलिसी' है, तो काश्वी ने साफ किया कि उन्हें ऐसे किसी नियम की जानकारी नहीं है, बस वह खुद घर के अंदर नहीं जाना चाहतीं.