पायलट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को तीन महीने में नशामुक्त बनाने का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार भी इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने में सफल नहीं हो सकी थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में नशे, चिट्टे और कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गई है।
इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने समाजवादी पार्टी के साथ शेयरिंग को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर बातचीत जारी है। इस संबंध में दोनों पक्षों की टीमें गठित हो चुकी हैं और मंगलवार को भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे।
पायलट ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी आंतरिक बातचीत के लिए थोड़ा समय बाकी है। दोनों पार्टियां राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से सीटों की संख्या तय करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा।