दरअसल,. AIMIM विधायक ने अपने बयान में शादी समारोह में दुल्हनों के बिना घूंघट बैठने, पुरुषों के उन्हें देखने और महिला-पुरुषों के आपस में मिलने-जुलने पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उनके बयान को लेकर भाजपा, जेडीयू और कांग्रेस समेत कई नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है।
AIMIM अध्यक्ष के बयान पर जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। JDU एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अख्तरुल ईमान को गया जिले के बेलौती गांव का उदाहरण देने के बजाय पूरे बिहार की स्थिति को देखना चाहिए। मुस्लिम बेटियों की शादी भी हिंदू बेटियों की तरह ही समान रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ होती है।
उन्होंने कहा कि बेटियां चाहे किसी भी धर्म या समुदाय की हों, उनकी अपनी इच्छाएं और आकांक्षाएं होती हैं, ठीक उसी तरह जैसे उनके माता-पिता की भी उम्मीदें होती हैं। माता-पिता अपनी बेटियों को तैयार करके इस उम्मीद के साथ विदा करते हैं कि वे अपने नए घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ जीवन बिताएं। इस तरह के बयान एक रूढ़िवादी सोच और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाते हैं।