कांग्रेस ने जेवर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने पर निशाना साधा है। पार्टी ने याद दिलाया कि 1949 और 1956 में जवाहरलाल नेहरू ने अपने नाम पर प्रस्ताव ठुकरा दिए थे।
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने पुरे तामझाम के साथ किया। रमेश के मुताबिक पहला चरण 3,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बना है, जो विवादों के बीच ली गई थी, और निवेश 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।
इसी के साथ उन्होंने इतिहास का हवाला दिया। कांग्रेस के अनुसार 1949 में प्रधानमंत्री नेहरू ने हैदराबाद के फ़तेह मैदान को अपना नाम देने से इनकार कर दिया था। 1956 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की बनिहाल सुरंग को अपने सम्मान में नाम देने का प्रस्ताव भी रुकवा दिया।नामकरण का फैसला 9 अक्टूबर को हुआ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने हवाई अड्डे को "नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर" नाम देने का प्रस्ताव मंज़ूर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री की आभारी है, जिन्होंने यह हवाई अड्डा तोहफे में दिया। यह मंजूरी प्रस्ताव की है और औपचारिक अधिसूचना जैसी आगे की प्रक्रिया अभी बाकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने तब भी कहा था कि देश को काम चाहिए, नाम नहीं