अजीत डोभाल को अमेरिकी अदालत का नया नोटिस: अब दिल्ली की तीन जिला अदालतों से मांगी मदद, पन्नू केस में क्या है

Posted on: 2026-11-19


भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से जुड़े मामले में अमेरिका से एक और बड़ी खबर सामने आयी है. न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी जिला अदालत ने अब दिल्ली की तीन जिला अदालतों के माध्यम से डोभाल और पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) प्रमुख सामंत गोयल को कानूनी समन पहुंचाने की वैकल्पिक प्रक्रिया को मंजूरी दी है.

यह आदेश अमेरिकी जिला अदालत की न्यायाधीश कैथरीन पोल्क फैइला ने 9 नवंबर 2026 को दिया था. 19 नवंबर को सामने आयी ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, अदालत के क्लर्क को जरूरी न्यायिक दस्तावेज अंतरराष्ट्रीय डाक या कूरियर के जरिये दिल्ली की पटियाला हाउस, द्वारका और तीस हजारी जिला अदालतों तक भेजने की व्यवस्था करनी है.

न्नू ने इस कथित साजिश को लेकर अमेरिकी अदालत में नागरिक मुकदमा दायर करते हुए हर्जाने की मांग की है. हालांकि, ये आरोप हैं, अदालत में साबित हुए तथ्य नहीं.