सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ही नहीं बिग बॉस 20 की अरिश्फा खान, वीर की अरदास वीरा में थी पॉपुलर रोल, 505 मिलियन व्यूज वाले सॉन्ग से पाई खूब शोहरत

Posted on: 2026-09-11


बिग बॉस 20 की चर्चा हर तरफ हो रही है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट सुर्खियों में हैं. इन्हीं में से एक हैं अरिश्फा खान, जिन्हें शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. जहां पिछले दो एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माजी विज द्वारा रील बनाने को लेकर उनका मजाक उड़ाते हुए देखा गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिश्फा खान केवल एक इन्फ्लूएंसर नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस भी हैं, जो स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल वीर की अरदास वीरा में नजर आई थीं. 

कौन हैं अरिश्फा खान 

अरिश्फा खान टेलीविजन और हिंदी फिल्म का जाना-माना नाम है. साथ ही, सोशल मीडिया पर भी लोकप्रियता रखती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 29.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह पोस्ट शेयर करती रहती हैं. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि केवल 23 साल की अरिश्फा खान वीर की अरदास सीरियल में नजर आ चुकी हैं. टिकटॉक बैन होने से पहले तक वो सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं. जबकि अब इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स को लेकर चर्चा में रहीं.  

वीर की अरदास वीरा सीरियल में छोटी गुंजन के रोल में अरिश्फा खान नजर आई थीं, जो बलराज की बहन का किरदार है. वहीं बड़ी होकर वह वीरा के भाई रणवीर से शादी करती हैं. वीर की अरदास वीरा में हिट होने के बाद उन्हें और भी कई टीवी सीरियल्स में काम मिला, जीनी और जुजू, उत्तरन, मेरी दुर्गा में भी अरिश्फा खान दिखाईं दी. इसके अलावा क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में वह नजर आईं.   

स्टार भारत के पापा बाय चांस और कई म्यूजिक एल्बम का भी हिस्सा अरिश्फा खान रही हैं. हालांकि बात करें उनके पॉपुलर गाने की तो 7 साल पहले उनका गाना यारा काफी चर्चा में रहा था, जिसे यूट्यूब पर 505 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जबकि गाने को ममता शर्मा ने गाया था. वहीं मंजुल खट्टर, अरिश्फा खान और एजाज अहमद लीड रोल में नजर आए थे.