ममता कुलकर्णी का 30 साल पुराना वो गाना, जो आज भी है पार्टी एंथम, अलका याज्ञनिक और शंकर महादेवन के सुरों ने बनाया सदाबहार

Posted on: 2026-09-10

90 के दशक की बात करें तो उस समय पर कुछ गाने ऐसे आए थे जो शादी हो या कोई पार्टी, गाने बजते ही डांस फ्लोर पर माहौल बन जाता था. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो 1996 में आया था, इस गाने ने एक ऐसा माहौल बनाया कि इस गाने के कान में पड़ते ही पैर थिरकने लगते थे. ये फिल्म थी साल 1996 में आई सनी देओल और ममता कुलकर्णी की फिल्म 'घातक', जिसने रिलीज के बाद खूब धूम मचाई. इस गाने ने उस समय पर शादियों और पार्टियों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया था, लेकिन आज 30 सालों बाद भी यह गाना पुराने बॉलीवुड गानों को पसंद करने वाले लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है. 

घातक फिल्म का गाना, ममता कुलकर्णी का डांस

घातक फिल्म का गाना 'कोई जाए तो ले आए' साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'घातक' का था, जिसे ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था.  इस गाने में 90s की मस्ती, ग्लैमर और तेज बीट्स का ऐसा तड़का था कि लोग इसके दीवाने हो गए थे. वहीं बात करें फिल्म की तो इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था और इसमें सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी डेन्जोंगपा और अमरीश पुरी ने अभिनय किया था. ममता कुलकर्णी भी फिल्म का हिस्सा थीं और इसी गाने में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. गाने को खास बनाया इसकी धुन और बार-बार आने वाली कैची लाइन ने, जिसने इसे यादगार बना दिया. 

अलका याग्निक, शंकर महादेवन और अनु मलिक की आवाज

इस गाने के बोल मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी ने लिखे थे. इस गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. इसे अल्का याग्निक और शंकर महादेवन ने अपनी आवाज से ऐसा पिरोया, कि ये एक पार्टी एंथम बन गया. 6 मिनट 44 सेकंड के इस गाने में घातक के ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक का इस्तेमाल भी किया गया था. 

ममता कुलकर्णी का 30 साल पुराना वो गाना, जो आज भी है पार्टी एंथम, अलका याज्ञनिक और शंकर महादेवन के सुरों ने बनाया सदाबहार

1996 में रिलीज हुई फिल्म घातक का गाना लोगों की इतना पसंद आया कि वो शादी और पार्टियों की प्लेलिस्ट में 30 साल बाद भी अपनी जगह बनाए हुए है. ममता कुलकर्णी के डांस और अल्का याग्निक- शंकर महादेवन की आवाज ने इस गाने को 90 के दशक का पार्टी एंथम बना दिया.

ममता कुलकर्णी का 30 साल पुराना वो गाना, जो आज भी है पार्टी एंथम, अलका याज्ञनिक और शंकर महादेवन के सुरों ने बनाया सदाबहार
30 साल पुराना वो गाना जिसमें ममता कुलकर्णी ने दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर
youtube
नई दिल्ली:

90 के दशक की बात करें तो उस समय पर कुछ गाने ऐसे आए थे जो शादी हो या कोई पार्टी, गाने बजते ही डांस फ्लोर पर माहौल बन जाता था. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो 1996 में आया था, इस गाने ने एक ऐसा माहौल बनाया कि इस गाने के कान में पड़ते ही पैर थिरकने लगते थे. ये फिल्म थी साल 1996 में आई सनी देओल और ममता कुलकर्णी की फिल्म 'घातक', जिसने रिलीज के बाद खूब धूम मचाई. इस गाने ने उस समय पर शादियों और पार्टियों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया था, लेकिन आज 30 सालों बाद भी यह गाना पुराने बॉलीवुड गानों को पसंद करने वाले लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है. 

घातक फिल्म का गाना, ममता कुलकर्णी का डांस

घातक फिल्म का गाना 'कोई जाए तो ले आए' साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'घातक' का था, जिसे ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था.  इस गाने में 90s की मस्ती, ग्लैमर और तेज बीट्स का ऐसा तड़का था कि लोग इसके दीवाने हो गए थे. वहीं बात करें फिल्म की तो इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था और इसमें सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी डेन्जोंगपा और अमरीश पुरी ने अभिनय किया था. ममता कुलकर्णी भी फिल्म का हिस्सा थीं और इसी गाने में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. गाने को खास बनाया इसकी धुन और बार-बार आने वाली कैची लाइन ने, जिसने इसे यादगार बना दिया. 

अलका याग्निक, शंकर महादेवन और अनु मलिक की आवाज

इस गाने के बोल मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी ने लिखे थे. इस गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. इसे अल्का याग्निक और शंकर महादेवन ने अपनी आवाज से ऐसा पिरोया, कि ये एक पार्टी एंथम बन गया. 6 मिनट 44 सेकंड के इस गाने में घातक के ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक का इस्तेमाल भी किया गया था. 

90s की याद से बॉक्स ऑफिस हिट तक, 'घातक' ने कमाया खूब

बता दें कि फिल्म घातक बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 6.25 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने भारत में 15.23 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 26.04 करोड़ रुपए रहा, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 26.58 करोड़ रुपये हुआ. फिल्म के साथ इसके गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया. खासकर 'कोई जाए तो ले आए' ने ममता कुलकर्णी के ग्लैमरस अंदाज और 90 के दशक में होने वाली पार्टी वाइब को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाया. यही वजह है कि 30 साल बाद भी पुराने पार्टी गानो में ये गाना जरूर शामिल होता है.