KBC में नेत्रहीन कंटेस्टेंट की कहानी सुन भर आई Big B की आंखें, डर था पत्नी छोड़ देगी, लेकिन हाथ से खिलाया खाना

Posted on: 2026-09-10


KBC Blind Contestant Emotional Love Story: सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे अमिताभ बच्चन के क्विज शो  'कौन बनेगा करोड़पति' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है . हर दिन एक नया बेंचमार्क यह शो तय करता जा रहा है. हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट बिग बी के सामने आकर अपने दिल की बाच को इस तरह से बताते है जैसे वह उनके घर के मेंबर हो उन मुश्किल सफर को सुन कर अमिताब बच्चन भी इमोशन हो जाते है.

ऐसी ही एक सफर शो में कमलजीत सिंह नाम के एक नेत्रहिन कंटेस्टेंट ने बिग बी के साथ मिलकर शेयर किया जिसे सुन कर वह इमोशनल हो गए. कमलजीत ने शो में अपने मुश्किल दौर पर बात की. उन्होंने बताया कि जिंदगी के सबसे मुश्किल मोड़ पर उनकी पत्नी ने उनका साथ दिया. 

नेत्रहीन ने बताया कैसे हादसे ने बिखेर दिया था उनका जीवन

कमलजीत सिंह देख नहीं पाते हैं. उनका एक्सीडेंट हो गया था. ये दौर उनके लिए काफी मुश्किल था. वो खुद से खाना भी नहीं खा पाते थे. कमलजीत ने अपनी इमोशनल जर्नी बताते हुए कहा कि उस वक्त उन्हें  डर लग रहा था कि इस हादसे की वजह से कही उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर ना चली जाएंगी, क्योंकि एक नेत्रहीन इंसान के साथ कोई नहीं रहना चाहता है. लेकिन उनकी पत्नी ने उनके डर को गलत साबित कर ऐसा कर दिखाया जिसने उन्हें जिंदगी भर न देखने का मलाल कम होने लगा. वहीं जनता जनार्दन की पंक्ति में बेटी उनकी पत्नी ये सब सुन रही थी, जिसे सुनकर उनकी आंखे छलक आई.  

डर था की बीवी कही छोड़ के न चली जाए

कमलजीत  जब अपने इस दर्दनाक सफर को बिग भी से शेयर कर रहे थे तो उनका गला इतना भर आया कि वह आगे बता नहीं पा रहे थे, तब उनकी बीवी ने आगे बताया कि उनके डर को मैं समझ गई थी, इसलिए उनसे बिना कुछ कहे बस उनका साथ देने लगी. अपने हाथों से खाना खिलाती, उनकी हर छोटी जरूरत को उनका सहारा बनकर पूरा करती.   धीरे-धीरे इन्होंने फिर से सीखा कि कैसे चलना है, कैसे बैठना है और कैसे कपड़े पहनने हैं. वो बहुत ही मुश्किल दौर था. '

 इमोशनल सफल सुन नम हुई बिग बी की आंखे

दोनों की इमोशनल  जर्नी को सुन बिग बी के आंख में आंसू आ गए. अमिताभ बच्चन ने भर आई आंखों से कहा कि - अपने हाथ से खाना खिलाना, यह बहुत ही रोमांटिक बात होती है. इस पर कमलजीत सिंह की पत्नी ने जवाब दिया- मैं हादसे से पहले भी खिलाती थी.  इस बात पर अमिताभ बच्चन ने कहा- महिला जब अपने हाथों से निवाला बनाकर खिलाए, तो समझ लीजिए भाई साहब, बहुत जबरदस्त प्यार होने वाला है. महिला के हाथ के खाने में कुछ अलग ही बात होती है, प्यार भरा होता है, संवेदना भरी होती है.बहुत अच्छा लगता है. 

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 18 10 अगस्त 2026 को शुरू हुआ, जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर मेजबान की भूमिका निभाई. यह शो पहले के सभी  सीजन से अलग है, जिसमें AI के जरिए सवालों को हल करने का मौका पहली बार देखने को करने का मौका मिल रहा है.