'यहूदियों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता', नेतन्याहू के साथ बहस से ममदानी का इनकार

Posted on: 2026-07-28


न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आरोपों पर कहा कि वह सार्वजनिक बहस में नहीं पड़ना चाहते। उन्होंने यहूदी समुदाय की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। वहीं, नेतन्याहू ने ममदानी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और न्यूयॉर्क के यहूदियों की सुरक्षा पर चिंता जताई।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह उनके साथ किसी तरह की 'आरोप-प्रत्यारोप की बहस' में नहीं पड़ना चाहते। ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदी नागरिकों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। ब्रुकलिन में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममदानी से नेतन्याहू के उन बयानों पर सवाल पूछा गया था, जिनमें इजरायली प्रधानमंत्री ने उन पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

'नेतन्याहू के साथ किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता'

ममदानी ने कहा मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ किसी तरह की बहस में नहीं पड़ना चाहते। उन्होंने कहा

'न्यूयॉर्क के यहूदी-अमेरिकी डरे इस समय हुए हैं'

नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ममदानी की भाषा न्यूयॉर्क में यहूदी समुदाय के लिए खतरे का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा, 'वह नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्हें सभी न्यूयॉर्कवासियों का मेयर होना चाहिए, चाहे वे यहूदी हों, ईसाई हों या मुस्लिम। लेकिन वह एक समूह को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह नफरत और डर फैला रहे हैं।' नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदी अमेरिकियों से बात की है और वे इस समय डरे हुए हैं।

'हमलावर अल्लाहु अकबर चिल्ला रहा था'

नेतन्याहू ने अपने आरोपों को हाल ही में न्यूयॉर्क के एक सिनेगॉग के बाहर हुए हमले से जोड़ते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी और स्थानीय हिंसा के बीच संबंध को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।