भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में दिन के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में, भारतीय मौसम विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।