क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

Posted on: 2026-05-22


क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं।

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड के दृष्टिकोण के अनुरूप, मंत्री पिछले वर्ष 1 जुलाई को वाशिंगटन डीसी में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे। वे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे, चल रही क्वाड पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों तथा आपसी चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन करेंगे।

 

नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की भी उम्मीद है।