भारत ने ब्रिक्स बैठक में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया।

Posted on: 2026-05-21


भारत ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की 11वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आतंकवाद को पनाह देने और समर्थन करने वालों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता पर बल दिया।

 सीमा पार आतंकवाद पर चिंता जताते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव ने आतंकी समूहों को समर्थन और पनाह देने वालों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली में ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने और आतंकी समूहों द्वारा आतंकवाद के वित्तपोषण, कट्टरता और उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग से निपटने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी तंत्र को अधिक लचीला, समावेशी और परिणामोन्मुखी बनाने का भी आग्रह किया।