आईपीएल क्रिकेट में आज दो मैच खेले जाने हैं। दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
शाम के मुकाबले में, राजस्थान रॉयल्स का सामना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
इस बीच, कल रात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हरा दिया। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 18.5 ओवरों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। विराट कोहली को उनकी शानदार 81 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।