भारतीय टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का टी20 में 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़े। वैभव तो नहीं, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रियांश आर्य ने क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने तमिलनाड़ के खिलाफ महज 68 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 19 छक्कों की मदद से 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली है।
टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम दर्ज है। वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल (175*) टी20 क्रिकेट सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। प्रियांश आर्य ने अब 181 रन की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं। बता दें कि इसके साथ ही प्रियांश आर्य टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की टॉप-10 की सूची में भी शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।