भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी फिरकी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया। इस सूची में अमित मिश्रा का नाम भी बेहद खास है। लेग स्पिन, गुगली और सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के मैदान पर कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं। खासकर आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 24 नवंबर 1982 को जन्मे अमित मिश्रा आज 44 साल के हो गए हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था। आइए उनके करियर के 10 बड़े रिकॉर्ड और उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।
अमित मिश्रा के नाम आईपीएल का सबसे खास रिकॉर्ड दर्ज है। वह इस टूर्नामेंट में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने पहली हैट्रिक 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए, दूसरी 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए और तीसरी 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ली। तीन अलग-अलग टीमों के लिए यह उपलब्धि हासिल करना उनके शानदार प्रदर्शन को दिखाता है
अमित मिश्रा ने 2008, 2011 और 2013 के IPL सीजन में हैट्रिक लेकर अपनी निरंतरता साबित की। टी20 क्रिकेट में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेना आसान नहीं होता। इसके लिए गेंदबाज को सही लाइन-लेंथ के साथ बल्लेबाजों की कमजोरी भी समझनी पड़ती है। यही वजह है कि उनका यह रिकॉर्ड आज भी बेहद खास है।
अमित मिश्रा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वालें गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 23.82 और इकोनॉमी रेट 7.37 रहा। उन्होंने कई सीजन में अपनी टीम के लिए अहम मौकों पर विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के दम पर वह आईपीएल के सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल हुए।