प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत और सामूहिक संकल्प का परिणाम है। आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से जारी युद्धों और अस्थिरता जैसी वैश्विक समस्याओं के बावजूद भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विकास को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत बनना जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने, 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने और 'मेड इन इंडिया' उत्पादों का समर्थन करने का आग्रह किया। श्री मोदी ने नागरिकों से विदेश यात्रा सीमित करने, विदेशों में शादियों की योजना न बनाने और अनावश्यक रूप से सोना न खरीदने का भी आग्रह किया। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी नागरिक स्वदेशी का पालन करेंगे, तो स्वतंत्रता के 100 वर्षों में विकसित भारत का सपना साकार हो जाएगा।