जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू

Posted on: 2026-07-25


सांबा, 25 जुलाई जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात सांबा के विजयपुर इलाके में टैरोर गांव के ऊपर सेना के जवानों ने हवा में एक चीज देखी, जिसके पाकिस्तानी ड्रोन होने का शक था। इसके बाद ड्रोन-रोधी उपाय शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह शुक्रवार शाम कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चक नालुआ गांव के ऊपर भी कुछ देर के लिए एक संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया था। सुरक्षाबलों ने ड्रोन की गतिविधि से जुड़े किसी भी संभावित पेलोड या सबूत का पता लगाने के लिए दोनों जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार हो रही ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए बॉर्डर के पास निगरानी बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र के टैरोर गांव के ऊपर सेना के जवानों ने हवा में एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके पाकिस्तानी ड्रोन होने की आशंका जताई गई। इसके बाद तत्काल ड्रोन-रोधी उपाय शुरू किए गए। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन के वापस पाकिस्तान की ओर लौटने की संभावना है।

वहीं, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर स्थित चक नालुआ गांव के ऊपर भी शुक्रवार शाम एक संदिग्ध ड्रोन कुछ समय तक मंडराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, ताकि किसी संभावित पेलोड या अन्य सबूत का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।