विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करने और उनके भविष्य को खतरे में डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ कल रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्री वांगचुक को रचनात्मक बातचीत और सकारात्मक हस्तक्षेप का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया।