Posted on:
अगर आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट कुछ खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आज हम आपके साथ एक ऐसी डिश शेयर करने जा रहे हैं, जो स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. हम बात कर रहे हैं हाई-प्रोटीन सोया चीला की, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए, बिना देर किए नोट करें इस पौष्टिक और टेस्टी सोया चीला की आसान रेसिपी.
सामग्री
- सोया चंक्स (1 कप)
- बेसन (½ कप से थोड़ा कम)
- अजवाइन (1 छोटा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- स्वादानुसार नमक
- प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया (2 बड़े चम्मच)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
- पानी (जरूरत अनुसार)
- तेल (सेंकने के लिए)
बनाने का सही तरीका क्या है?
सोया बेस तैयार करें
- सबसे पहले एक पतीले में नमक मिला पानी उबालें.
- इसमें सोया चंक्स डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब पानी निकालकर इन्हें ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद सारा पानी अच्छी तरह निचोड़कर मिक्सर में बारीक पीस लें.
बैटर बनाएं
- पिसे हुए सोया मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालें.
- इसमें बेसन, अजवाइन, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- अब कटी हुआ प्याज, हरा धनिया और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए चिकना बैटर तैयार करें.
चीला बनाएं
- तवा मीडियम आंच पर गर्म करें.
- हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें.
- अब बैटर डालकर पतला फैलाएं.
- किनारों पर थोड़ा तेल डालें.
- एक तरफ सुनहरा होने पर पलटें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
- दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा होने पर गरमागरम परोसें.