रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-राजनांदगांव की जंगलेसर मोखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।