प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित न्यूजीलैंड यात्रा से पहले वहां का भारतीय समुदाय उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। बुधवार को कई प्रवासी भारतीयों ने बातचीत में कहा कि वे लंबे समय से इस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रहे थे। उनका विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ व्यापार, निवेश, शिक्षा और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी और दोनों देशों को सकारात्मक एवं दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह पिछले चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी, जिसे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की व्यापक समीक्षा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, वाणिज्य, निवेश, रक्षा, शिक्षा और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों के दौरान हुई प्रगति पर चर्चा होने के साथ-साथ भविष्य के सहयोग को और विस्तार देने के उपायों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
बातचीत में भारतीय समुदाय के कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर उत्साह और खुशी व्यक्त की। एक प्रवासी भारतीय ने कहा कि यह भारत और न्यूजीलैंड, दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, “करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। हमें विश्वास है कि इस यात्रा से विशेष रूप से व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।”
ऑकलैंड में कई वर्षों से रह रही एक प्रवासी भारतीय युवती ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता हैं, जिन्हें युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों दोनों वर्गों का व्यापक समर्थन और स्नेह प्राप्त है। उन्होंने कहा, “काफी लंबे समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है, इसलिए यह हमारे लिए बेहद खास और यादगार अवसर है।
भारत और न्यूजीलैंड के संबंध पहले से ही मजबूत हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस यात्रा से उन्हें और नई गति मिलेगी। हम यहां छात्र हैं और आशा करते हैं कि शिक्षा, रोजगार और आपसी सहयोग के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सकारात्मक छवि है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए नए अवसर लेकर आएगी।”
भारतीय समुदाय के एक युवा सदस्य ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री उनके गृह क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देगा तथा निवेश और कारोबार के नए अवसर पैदा करेगा।
वहीं, समुदाय के एक अन्य सदस्य ने इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले से ही मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिन्हें यहां रहने वाला बड़ा भारतीय समुदाय और सशक्त बनाता है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देगी और व्यापार, निवेश, शिक्षा तथा जनसंपर्क सहित अनेक क्षेत्रों में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से व्यापार, निवेश, शिक्षा और अन्य सहयोगी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
वहीं, एक अन्य प्रवासी भारतीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का न्यूजीलैंड आगमन पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की दिशा में ठोस प्रगति होगी, जिससे दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई गति मिलेगी।
भारतीय मूल की एक महिला ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से लंबित कई मुद्दों के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। उनके अनुसार, यह दोनों देशों के लिए एक बेहद सकारात्मक पहल होगी, जिससे व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते का लाभ केवल भारत को ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था को भी समान रूप से मिलेगा।
एक अन्य प्रवासी भारतीय ने कहा कि करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है, इसलिए यहां पूरा भारतीय समुदाय उत्साह से भरा हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के जिन देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते हुए हैं, वहां व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। उन्हें विश्वास है कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए भी दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
वहीं, भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह यात्रा केवल न्यूजीलैंड ही नहीं, बल्कि पूरे प्रशांत क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, इससे क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भारत की वैश्विक भूमिका और देश के विकास तथा नागरिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों को और करीब से समझने का अवसर मिलेगा।