भारत और इस्राएल के बीच आज से लागू हुआ द्विपक्षीय निवेश समझौता

Posted on: 2026-07-04


भारत और इस्राएल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) आज से लागू हो गया है। इस समझौते पर पिछले वर्ष सितंबर में नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह समझौता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और एक सुरक्षित तथा निवेश का अनुमानित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता निवेशकों के निवेश की सुरक्षा के मामले में मजबूत होने के साथ-साथ वैध सार्वजनिक नीतिगत उद्देश्यों के अनुरूप संप्रभु नीतिगत स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए पर्याप्त लचीला भी है। बीआईए अंतरराष्ट्रीय निवेश कानून के आधुनिक सिद्धांतों और विकसित होते न्यायशास्त्र को भी दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया कि बीआईए से सीमा पार निवेश गतिविधियों में वृद्धि होने और भारत और इस्राएल के बीच आर्थिक साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।