नॉर्वे शतरंज 2026 का प्रथम चरण का शुभारंभ आज ओस्लो में हो रहा है।

Posted on: 2026-05-25


नॉर्वे शतरंज 2026 का शुभारंभ आज नॉर्वे के ओस्लो शहर में प्रथम चरण के मैचों के साथ हो रहा है। टूर्नामेंट का आधिकारिक शुभारंभ भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगा। अपने 13 साल के इतिहास में पहली बार, यह सुपर-टूर्नामेंट स्टावांगर से राजधानी ओस्लो में स्थानांतरित हो रहा है, जहां इसके मैच प्रतिष्ठित डाइकमैन ब्योर्विका सार्वजनिक पुस्तकालय में आयोजित किए जा रहे हैं।

 

यह नॉर्वे शतरंज का 14वां संस्करण और नॉर्वे महिला शतरंज का तीसरा संस्करण होगा। प्रतिष्ठित छह-खिलाड़ियों वाली ओपन और महिला श्रेणियों में मैग्नस कार्लसन, डी. गुकेश और आर. प्रग्नानंधा सहित शीर्ष ग्रैंडमास्टर शामिल हैं।