तुलसी गैबर्ड ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया
निदेशक पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। सुश्री गैबर्ड ने कहा कि उनके पति
अब्राहम विलियम्स को हड्डी के कैंसर का एक अत्यंत दुर्लभ रूप होने का पता चलने के
बाद वह 30 जून से अपने पद से हट जाएंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लिखे
अपने इस्तीफे पत्र में सुश्री गैबर्ड ने कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से राष्ट्रीय
खुफिया निदेशक के कार्यालय का नेतृत्व करने का अवसर मिलने के लिए बेहद आभारी हैं।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में राष्ट्रपति
ट्रम्प ने सुश्री गैबर्ड की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार काम किया है
और प्रशासन को उनकी कमी खलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनके जाने के बाद आरोन
लुकास राष्ट्रीय खुफिया विभाग के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
2020 में राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार, सुश्री गैबर्ड ने ट्रम्प प्रशासन के तहत
संयुक्त राज्य अमेरिका की शीर्ष खुफिया अधिकारी के रूप में कार्य किया।