बलौदाबाजार, 20 मई । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु 26 जुलाई 2026 रविवार को समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा में भाग लेने हेतु इच्छुक विद्यार्थी प्राचार्य, प्रधान पाठक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर कार्यालयीन समय पर 27 जून 2026 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है।