कांकेर में नन्हे सितारे फन एंड लर्न समर कैंप 18 मई से

Posted on: 2026-05-16


कांकेर, 16 मई । जिले के शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर में "नन्हे सितारे फन एंड लर्न समर कैंप 2026" का आयोजन 18 से 30 मई तक किया जाएगा।

जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह अभिनव, रचनात्मक समर कैंप कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निशुल्क रहेगा। विभाग ने विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए गूगल शीट जारी की है। ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी 18 मई को सुबह 8 से 10 बजे तक कन्या शाला में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन प्रक्रिया "पहले आओ-पहले पाओ" के सिद्धांत पर आधारित रहेगी।