प्रवीण सूद को सीबीआई निदेशक के रूप में एक साल का विस्तार मिला

Posted on: 2026-05-14


सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जांच एजेंसी के निदेशक के रूप में श्री सूद के कार्यकाल को इस महीने की 24 तारीख के बाद भी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।