विदेश मामलों की राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने आज होंडुरास के संस्कृति, कला और विरासत राज्य सचिव यासर हांडल कार्कामो से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और होंडुरास के बीच कला, योग, स्वास्थ्य, सिनेमा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक से पहले दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।