अमरीका के केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। यह फैसला लगातार जारी महंगाई और बैंक के अध्यक्ष पद से जेरोम पॉवेल के प्रतीक्षित नेतृत्व परिवर्तन के बीच लिया गया है। फेडरल ओपन मार्केट कमिटी ने ब्याज दर को साढे तीन से पौने चार प्रतिशत के बीच ही बनाए रखने का निर्णय लिया है। बैंक ने कहा कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के कारण आर्थिक परिदृश्य काफी अनिश्चितता भरा हो गया है और महंगाई बढ़ी हुई है जिसका एक कारण दुनिया भर में ऊर्जा की कीमतों का बढ़ना है।
इस बीच, जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि वे 15 मई को फेडरल रिज़र्व के अध्यक्ष का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में बने रहेंगे। श्री पॉवेल ने कहा कि वे फेडरल रिज़र्व भवन के जीर्णोद्धार मामले की निष्पक्ष जांच की प्रतीक्षा करेंगे। श्री पॉवेल 2028 तक गवर्नर बने रह सकते हैं।