Posted on:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहला मैच आज डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। अगला मैच भी रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा और चौथा मैच क्रमशः 22 और 25 अप्रैल को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम मैच 27 अप्रैल को बेनोनी के विलोमूर पार्क में निर्धारित है।
यह सीरीज ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, जब आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में दो महीने से भी कम समय बचा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही इस सीरीज का उपयोग जून में होने वाले वैश्विक टूर्नामेंट की तैयारी के रूप में करेंगे।