आज अहमदाबाद में आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

Posted on: 2026-04-17


आईपीएल क्रिकेट में आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
 
इससे पहले, कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। जीत के लिए 196 रनों का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट शेष रहते और 21 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।