दिल की सेहत का असली राज, न लो-कार्ब, न लो-फैट बल्कि ये है असली गेम-चेंजर! स्टडी में हुआ खुलासा

Posted on: 2026-03-02


आजकल जब भी दिल की सेहत की बात होती है तो सबसे पहले दो शब्द सुनाई देते हैं लो-कार्ब और लो-फैट. कोई कहता है चावल और रोटी छोड़ दो, तो कोई कहता है घी-तेल कम कर दो. लेकिन क्या सच में सिर्फ कार्बोहाइड्रेट या फैट कम कर देना ही हार्ट को हेल्दी रखने का तरीका है?

हाल ही में एक बड़ी और लंबी रिसर्च ने इस बहस को नई दिशा दे दी है. लगभग 2 लाख पुरुषों और महिलाओं पर करीब 30 साल तक चली इस स्टडी ने बताया कि दिल की सेहत का असली राज कार्ब या फैट की मात्रा नहीं, बल्कि खाने की क्वालिटी है. यानी आप क्या खा रहे हैं, यह ज्यादा मायने रखता है, कितना कार्ब या कितना फैट, यह उससे कम अहम है..

क्या थी इस स्टडी की खास बात?

इस अध्ययन में करीब 2 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स के खान-पान और सेहत का 30 साल तक रिकॉर्ड रखा गया. कुल मिलाकर यह 52 लाख से ज्यादा पर्सन-ईयर्स का डेटा था, जो इसे बेहद मजबूत और भरोसेमंद बनाता है.

शोधकर्ताओं ने पाया कि सभी लो-कार्ब डाइट समान नहीं होतीं. सभी लो-फैट डाइट भी समान रूप से फायदेमंद नहीं होतीं. असली फर्क पड़ता है

खाने की क्वालिटी से. अगर किसी की डाइट में प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा रेड मीट, रिफाइंड कार्ब्स और ट्रांस फैट ज्यादा थे, तो भले ही वह लो-कार्ब या लो-फैट कहलाती हो, दिल के लिए उतनी लाभदायक नहीं थी.