राजिम कुंभ कल्प : महाशिवरात्रि पर आज मुख्यमंत्री साय करेंगे मेले का समापन

Posted on: 2026-02-15


राजिम 15 फ़रवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 दिनों से चल रहे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम कुंभ कल्प मेले का भव्य समापन समारोह आज रविवार को होगा। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मेले का औपचारिक समापन करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशेष अतिथियों में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी। साथ ही समापन अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।