रायपुर । रायपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर के प्रतिष्ठित आईटीएसए (ITSA) अस्पताल प्रबंधन समूह के साथ रियायती उपचार को लेकर सहमति पर पहुंच गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकारिणी द्वारा शहर के प्रमुख अस्पतालों से लगातार संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में आईटीएसए समूह ने प्रेस क्लब को औपचारिक सहमति पत्र सौंप दिया है।
सहमति के तहत प्रेस क्लब सदस्यों को कंसल्टेंट फीस में 40 प्रतिशत, लेबोरेटरी टेस्ट और रेडियोलॉजी जांच में 25-25 प्रतिशत तथा ओपीडी फार्मेसी में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेस क्लब और अस्पताल प्रबंधन की ओर से संयुक्त पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने इस पहल के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि अन्य अस्पतालों से भी चर्चा जारी है।