मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

Posted on: 2026-02-12


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश में भी आज बारिश और हिमपात की संभावना है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में कल भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। वहीं, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम रहने की संभावना है।