Posted on:
राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा फिर से शुरू होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर आम बहस का जवाब दिए जाने की उम्मीद है। कल लोकसभा में उन्होंने अर्थव्यवस्था की मजबूती और आने वाले वर्षों में विकास को गति देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के आलोक में भारतीय आर्थिक विकास के लिए 'रोडमैप' पर वित्त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट संसद के निचले सदन में सांसद भर्तृहरि महताब द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी को शुरू हुआ और कल तक चलेगा। अवकाश के बाद, दूसरा चरण इस वर्ष 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।