Posted on:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मॉरीशस समकक्ष डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि कल हुई बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने उन विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जो दोनों देशों को एकजुट करते हैं। दोनों नेताओं ने व्यापक सहयोग में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
श्री मोदी ने यह भी कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट में डॉ. रामगुलाम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।